Today Friday 11th September 2026

दिल्ली में हाई अलर्ट, होटल और गेस्ट हाउस जाकर पुलिस ने की जांच; लाल किले की बढ़ाई सुरक्षा

Satya Savera
2023-01-23

गणतंत्र दिवस को लेकर राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की गई है। राष्ट्रीय पर्व होने के चलते सुरक्षा एजेंसियों की सतर्कता और बढ़ जाती है। दिल्ली पुलिस भी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर मुस्तैद है। किसी अनहोनी को देखते हुए भी पुलिस ने संवेदनशील औ सार्वजनिक स्थानों पर गतिविधि तेज कर दी है। सोमवार को दिल्ली पुलिस ने होटल्स, गेस्ट हाउस और सिनेमा हॉल में जाकर जांच पड़ताल की। यहां रह रहे लोगों से पूछताछ की। बड़े बाजारों में भी सुरक्षा मजबूत कर दी गई है

Recent News